WhatYouRemind, दोस्तो आप में से कई लोगों ने कभी ना कभी ट्विटर (Twitter) के बारे में सुना ही होगा | बहुत से टेलीविजन न्यूज़ चैनल आपको हेस्टैक (#) के बारे में बता रहे होते हैं और आपको चर्चा में जोड़ने का आग्रह भी करते हैं | पर कभी आपने टि्वटर (Twitter) को और करीब से जानने के बारे में सोचा है? आज मैं आपको टि्वटर (Twitter) से जुड़े हुए कुछ बेहतरीन तथ्य बताने जा रहा हूं, जिसे आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी |

टि्वटर (Twitter)  भी गूगल जैसे ही एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है | जिसका हेड क्वार्टर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है | दुनिया भर में इसके 35 से भी ज्यादा ऑफिस है | जिसमें करीब 4000 के आसपास लोग काम करते हैं | टि्वटर की रैंकिंग की बात करें तो यह दुनिया की टॉप वेबसाइट्स में नंबर 11 पर आती है,  जिस के करीब 335 मिलीयन एक्टिव यूजर हैं |

आज मैं आपको इस आर्टिकल में ट्विटर के बारे Interesting facts में और भी विस्तार में बताऊंगा | अगर आप टि्वटर के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो आर्टिकल पूरा पढ़ें | 

15-interesting-facts-about-twitter-in-hindi-latest-whatyouremind
Twitter On Phone 


Interesting Facts about Twitter in Hindi : 

  • 1. दोस्तों जब भी हम Twitter  का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में 140 अक्षर में लिखे हुए मैसेज का ख्याल आता है या फिर ये ख्याल आता है कि जरूर इसके पीछे कोई सेलिब्रिटी प्रोफेशनल होगा | पर ऐसा नहीं है | Twitter को ODEO  कंपनी में काम करने वाले एक आम आदमी ने शुरू किया | वह ODEO कंपनी में एंप्लॉय थे और वही उन्हें ट्विटर जैसी माइक्रो ब्लॉगिंग सर्विस का आईडिया आया | टि्वटर को शुरू करने वाले और मौजूदा दौर में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने ट्विटर सर्विस मार्च 21 2006 में शुरू की
  • 2. पर क्या आप जानते हैं ? इस सर्विस को शुरू करके Twitter प्लेटफार्म पर पहला ट्वीट करने वाला इंसान कौन था ? वह इंसान जैक डोर्सी ही थे | जब उन्होंने इस सर्विस को ऑडियो कंपनी के एंपलॉयर्स के लिए शुरू किया तब जैक डोर्सी ने अपना पहला ट्वीट भी लिखा | और वह ट्वीट था "Just setting up my twtr" |
  • 3. टि्वटर को शुरू करने के वक्त जैक डोर्सी ODEO कंपनी में काम किया करते थे और वहीं पर उन्हें Twitter का आईडिया आया था | Twitter को  शुरुआत में ODEO कंपनी में  काम करने वाले लोगों के बनाया गया था |  बाद में जुलाई 2006 मैं इसका पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो गया और इसे पब्लिक के लिए लॉन्च कर दिया गया | अब इसे आम लोग भी इस्तेमाल कर सकते थे | 
  • 4. Twitter का शुरुआती नाम Twtr के नाम से जाना जाता था |  6 महीने बाद इसका नाम बदलकर Twitter  कर दिया गया और आज हम सब इसे Twitter के नाम से ही जानते हैं | 
  • 5. उस समय के मीडिया चैनल ने Twitter को "SMS Of  Internet" का नाम दिया था  | क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों ?SMS में 160 कैरेक्टर का करैक्टर  आप लिख सकते हैं  | यही 160  कैरेक्टर टि्वटर में भी होते हैं | जिसमें 140 करैक्टर में आप अपना Tweet  लिखते हैं और बाकी के 20 करैक्टर Username  के लिए रखा जाता है | 
  • 15-interesting-facts-about-twitter-in-hindi-latest-whatyouremind.
    Welcome Page Of Twitter 
  • 6. हम में से बहुत से लोगों ने हैशटैग #hashtag  यूज़ किया होगा  | पर आप जानते हैं।  यह हैशटैग Twitter में कब आया  ??  इसे पहली बार 23 अगस्त 2007 में Chris Maseena  नाम के शख्स ने इस्तेमाल किया था | जब Twitter में काम करने वाले लोगों ने हैशटैग #  के बारे में जाना  , तो उन्हें यह आइडिया अच्छा लगा और इसे Twitter में इस्तेमाल करने की शुरुआत हो गई | 
  • 7. किसी भी कन्वरसेशन में # इस्तेमाल  करने से उस एक टॉपिक के बारे में जितने भी लेटेस्ट ट्वीट (tweet)  होते हैं। वह आसानी से खोजे जा सकते हैं | इसलिए आपको ट्वीट करते समय है # का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए | 
  • 8. जब भी आपने Twitter  को अपने  पीसी या फोन में डाउनलोड किया होगा , तो आपने एक पक्षी का निशान Twitter के आइकन के तौर पर जरूर देखा होगा  ? क्या आप जानते हैं यह पक्षी का निशान क्यों  है ?  इसका नाम है "Larry Bird" है |  इसे  अमेरिका के मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी "Larry Bird" को सम्मान के रूप में अपनाया गया | 
  • 9. 2006 में शुरू होने वाली इस सर्विस ट्विटर के 335  मिलियन यूजर हैं | एक सर्वे की माने तो "इंटरनेट की 60 % आबादी ने अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार Tweet  किया होगा | " कोई भी इसके बगैर नहीं रह पाया है | पर Twitter को दुनिया के हर एक कोने में इस्तेमाल किया जाता है फिर भी यह अभी तक  चाइना में लॉन्च नहीं हुआ | 
  • 10. 335  मिलीयन यूजर को संभालने के लिए ट्विटर के पास 4000 से भी कम एंप्लॉय काम करते हैं | इतना पॉपुलर होने के बावजूद भी Twitter  ने अपनी शुरुआत के पहले 3 सालों में एक भी रुपए का फायदा नहीं कमाया  | यह सुनकर आपको बहुत हैरानी हुई होगी | लेकिन आपको बता दें कि 2013 में ही Twitter ने पहली बार मुनाफा कमाया | यह कंपनी अब भी मुनाफे मई है | 
  • 11. हर दिन ट्विटर प्लेटफार्म के ऊपर 500 मिलियन ट्वीट किए जाते हैं | पर क्या आप जानते हैं Twitter को अपने 1  बिलीयन tweet  पूरा  करने में कितना समय लगा  ?   ऐसा करने में Twitter को  2006 से पूरे 3 साल 2 महीने लग गए | 
  • 12. जैसा कि आप जानते हैं Twitter को सेलिब्रिटी और अपनी फील्ड में एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुके कुछ गिने-चुने लोग ही आगे बढ़ा रहे हैं |  यही कारण है कि दुनिया के हर एक ब्रांड (brand )  , जिनकी लोगों में अच्छी पहचान है , वह Twitter को इस्तेमाल करती है | वह अपने ग्राहक से twitter  पर जुड़ती है | सभी ब्रांड एक्टिव होने के कारण , आप Twitter को एक complaint  वेबसाइट के तौर पर भी इस्तेमाल कर  सकते है | 
  • 13. पर क्या आप जानते हैं Twitter प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा किस ब्रांड को फॉलो किया जाता है  ? तो जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि यह ब्रांड है यूट्यूब (Youtube) |  यूट्यूब के आज के समय में टि्वटर पर करीब 71 मिलीयन फॉलोअर हैं | 
  • 14. दोस्तों वैसे तो Twitter युवा पीढ़ी के बीच बेहद पॉपुलर सोशल मीडिया सर्विस है | पर क्या आप जानते हैं इसे कौन सी चीज खास बनाती है ? वह है ट्रेंडिंग टॉपिक (Trending Topic) | Trending Topic को हम इस तरह से भी समझ सकते हैं कि कुछ विशेष विषय जिस पर लोग इसी विशेष दिन पर बात कर रहे हो , तो ट्विटर उसे अपने Trending Topic में जोड़ता है | और यह Trending Topic हमेशा अपडेट होते हैं | इसकी खास बात यह होती है कि Trending Topic स्थान, देश, इंटरेस्ट और कैटेगरी के लिए अलग होते हैं | जिससे यूजर को मौजूदा ट्रेंड में अंतर करने में आसानी होती है और वह अपने पसंद का Tweet लिख सकता है | 
  • 15-interesting-facts-about-twitter-in-hindi-latest-whatyouremind
    Trending  Topics , Source : Twitter.com 
  • 15. दोस्तों अपने Twitter पर बहुत से सेलिब्रिटी को फॉलो किया होगा | पर क्या वह अकाउंट असली है ? Twitter को शुरुआत में फेक अकाउंट जैसी परेशानियों से भी गुजरना पड़ा है | और वक्त के साथ में सुधार करते हुए Twitter ने "वेरीफाई बैच"  तरीका खोज निकाला , जिससे कि सेलिब्रिटी और इनफ्लुएंसर के असली Twitter हैंडल के बारे में लोगों को आसानी से पहचान हो जाए | Twitter ने इस फीचर को 2016 में अपने यूजर्स के लिए शुरू किया था | 

Conclusion: 

समय के साथ ट्विटर ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, 2016 में Twitter से मुकाबला करने के लिए Instagram और Snapchat जैसे कमाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आ चुके थे | जिसकी वजह से Twitter को काफी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था  | क्योंकि Twitter इस्तेमाल करने वाले यूजर इन नई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षित हो रहे थे |

अपने यूजर को बचाने के लिए Twitter ने अपने प्लेटफार्म में काफी बदलाव किए | जिसमें एक बड़ा बदलाव यह भी था कि 140 शब्दों के इस्तेमाल को बढ़ाकर 280 कर दिया गया, जिससे की यूजर अपने विचारों को और अच्छे से व्यक्त कर सकें | Twitter ने और भी सख्त कदम उठाते हुए लाखों फेक अकाउंट को बंद किया |

Twitter ने यह  साफ कर दिया कि वह अपने यूजर को बचाने के लिए अपने प्लेटफार्म में बड़े से बड़ा बदलाव करने के लिए भी तैयार है | अगर आप भी Twitter पर मौजूद है तो मुझे फॉलो कर सकते हैं और आपने इस आर्टिकल में जो भी सीखा , वह आपको अच्छा लगा या नहीं ? इसके बारे में मुझे बता सकते हैं | 


यह भी पढ़े - फ्लिमों में कभी सबूत के तौर पर होता था इस्तेमाल सोनी कंपनी का यह गैजेट | 




About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook