India in Hindi दोस्तों ,  अगर आप ने भी यह खबर सुनी होगी कि विदेशी कंपनियों के सीईओ भारतीय बन रहे हैं | तो आपको भी अपने देश भारत के बारे में और जानने की इच्छा हुई होगी | और आपने भी Google  पर यह सर्च किया होगा | तो आज WhatYouRemind के इस आर्टिकल में मैं आपको India के बारे में कुछ खास रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जो आपने इससे पहले कभी नहीं सुने होंगे | India in Hindi मैं जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा | तो चलिए जानते हैं भारत के बारे में कुछ कमाल की बातें | 


india-in-hindi
50 Facts about India in Hindi 

50 unknown facts about India in Hindi : 

दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश में है | यहां पर हर एक व्यक्ति को उसका अधिकार दिया जाता है | हर एक व्यक्ति को वोट देने का अधिकार है | हमारा देश भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में से एक है जहां पर 7% से ऊपर की ग्रोथ रेट हो रही है | दुनिया के बड़े देशों की सूची में भारत हर दिन अपने कदम बढ़ा रहा है | भारत के पास दुनिया के कुछ चुनिंदा परमाणु हथियार, मिसाइल, सैटेलाइट, और संगठन है जो दिन रात मेहनत करके भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति दिला रहे हैं | भारत में मौजूद लोगों की औसतन आयु 27 वर्ष है| यह दुनिया के चुनिंदा देशों में से एक है जिसके भविष्य में एक बड़ा मौका हासिल करने की शक्ति मौजूद है | पर ऐसा नहीं है कि इस तरह के संसाधन हमारे पास आ जाए | भारतीय इतिहास बेहद संजीदा और गौरवशाली रहा है | और आने वाले समय में भी रहेगा | चलिए जानते हैं भारत के बारे में कुछ कमाल की बातें |


1. दुनिया की सबसे पुरानी माने जाने वाली सभ्यताओं में से एक हड़प्पा सभ्यता भारत में ही उत्पन्न हुई थी | इसे "सिंधु घाटी सभ्यता" के नाम से भी जाना जाता है | 1826 में हड़प्पा सभ्यता के प्रमाण को ढूंढने की एक कोशिश की गई और सिंधु घाटी के निर्धारित कुछ क्षेत्रों में वैज्ञानिकों की टीम को भेजा गया |  1853 और 1877 मैं कुछ पुरातन वस्तुएं प्राप्त हुई |

2. भारत के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण किताबों में "वाल्मीकि द्वारा रामायण" और "वेदव्यास द्वारा महाभारत" लिखी गई है |  इन्हें आज भी भारत के महान ग्रंथ माना जाता है | 

3.  भारतीय परंपराओं के अनुसार 18 पुराण है जिसे दो भागों में बांटा गया है "महापुराण और उपपुराण" | प्राचीन संस्कृति साहित्य में पुराण साहित्य का बहुत विशाल प्रभाव है  | इनसे ही भारतीय सभ्यता , संस्कृति , राजनीति , भूगोल , इतिहास आदि का पता लगता है | 

4.  दुनिया की सबसे बड़े देशों में भारत 7वें स्थान पर आता है  | यह 1.27 मिलियन स्क्वायर माइल है , जोकि यूनाइटेड स्टेट्स के  1/3 भाग के बराबर है | 



5. 2011 के जनसंख्या आंकड़ों की बात करें तो यह दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है  | इससे पहले चीन पहले स्थान पर आता है | 

6. भारत में बहुत भाषाएं बोली जाती हैं , राज्य और जगह के प्रभाव से भारत में 122 प्रमुख भाषाएं बोली जाती हैं | 

7. भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है जहां पर अंग्रेजी भाषा को बोला जाता है  |  भारत में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या 125 मिलीयन के पार हैं और यह भारत की आबादी का सिर्फ 10% है | 

8.  भारत शाकाहारी लोगों का देश है  | यहां पर दूसरे देशो के मुकाबले  मीट की खपत सबसे कम है | भारत की 40% आबादी शाकाहारी है | 

9. दुनिया में खपत होने वाले 70% मसाले भारत से ही भेजे जाते हैं | भारत के गुलाम बनने से पहले पुर्तगाली और अंग्रेज भारत से भी समुंदरी रास्ते से मसाले ले जाया करते थे |

india-in-hindi
Indian Spices 

10. भारत के सबसे अमीर आदमी का नाम "मुकेश अंबानी"  है  |  जो कि रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक हैं |  उनके घर की कीमत 1 बिलियन यूएस डॉलर है  | उनका घर 27 मंजिला इमारत है , जिसमें 3 हेलीपैड , 6 फ्लोर की कार पार्किंग और 600 स्टाफ मेंबर्स हैं | 

11. भारत में 100 ईसा पूर्व ही डेसिमल (decimal) की खोज कर ली थी  | कैलकुलस ,ट्रिग्नोमेट्री और अलजेब्रा में भी भारत का महत्वपूर्ण योगदान है  | जीरो का आविष्कार भी भारत ने ही किया था |

12. भारतीय रेल दुनिया की सबसे बड़ी रेल सेवा है  | जिसमें 1.4 मिलीयन लोग काम करते हैं | 

13.  दुनिया में खेले जाने वाले खेल  "चैस ( Chess) "  को भारत ने ही जन्म दिया था  | भारत में संस्कृत भाषा में इसे "चतुरंग" के नाम से जाना जाता था | ये पुराने राजाओ में काफी प्रचलित था |  उनकी सेना के प्रमुख पैतरे इसी खेल पर निर्धारित होते थे | 



14.  दुनिया के में मौजूद धर्मों में से सबसे ज्यादा धर्म की गिनती भारत में ही पाई जाती है  | यहां पर अनेकों धर्मों ने जन्म लिया जैसे कि बौद्ध और जैन धर्म |  भारतीय लोगों के धर्मों में से कुछ बेहद प्रसिद्ध धर्म है हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध , जैन और   ,सिख  | 

15. भारत एक ऐसा देश है जिसने अपने इतिहास से अब तक एक भी आक्रमण नहीं किया है  | पर फिर भी यह दुनिया का दूसरा देश है जो अपने रक्षा सौदों पर काफी पैसा खर्च करता है | 

16.  भारत अपने रक्षा सौदों के लिए हर साल 50 बिलीयन डॉलर खर्च करता है  | जिसमें वह हथियार खरीदा और खुद से बनाता भी है |  

17.  भारत की बनाई गई मिसाइल "अग्नि 3" दुनिया की सबसे ज्यादा प्रभावशाली मिसाइल है |  जो कि अपने टारगेट को सही सही मार गिराने में सक्षम है |

18.  10 वीं शताब्दी में बने तिरुपति बालाजी मंदिर,  को  सबसे बड़ा धार्मिक स्थल माना जाता है  | जहां 30000 लोग हर दिन मंदिर में आते हैं  | हर दिन मंदिर का चढ़ावा 6 मिलीयन यूएस डॉलर से भी ज्यादा होता है  | इसे भारत का सबसे अमीर मंदिर कहे तो गलत नहीं होगा |

india-in-hindi
Tirupati Mandir


19.  भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट को देखा और खेला जाता है| भारत में ऐसे धर्म की तरह पूजा जाता है और इन से जुड़े हुए खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है  | पर ऐसा नहीं है कि भारत में सिर्फ क्रिकेट ही खेला जाता है  | भारत के पुरुष कबड्डी टीम अब तक कुल 7 बार कबड्डी वर्ल्ड कप जीत चुकी है |

20.  दुनिया के गिनती के 9 देशों में भारत एक अकेला देश है  , जो हर साल अंतरिक्ष में सैटेलाइट छोड़ता है |  भारत का अंतरिक्ष मामलों से जुड़ा संगठन इसरो ने सितंबर 2009 में अपना चंद्रयान 1 सेटेलाइट को चांद पर भेजा था | भारत को पहला देश है जिसने चांद पर पानी को खोज निकाला | 


21.  भारत की 6600 कंपनियां "मुंबई स्टॉक एक्सचेंज" में लिस्ट है  | यह किसी भी शेयर बाजार का दूसरा सबसे बड़ा शेयर मार्केट माना जाता है  | क्योंकि इससे आगे केवल न्यू यॉर्क शेयर (NYSE)   मार्केट है |

22.  दुनिया की टॉप 500 कंपनी में से 100 कंपनियों का रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भारत में स्थित है | 

23.  इंडिया का अधिकारी का नाम "रिपब्लिक ऑफ इंडिया" है | 

24.  दुनिया का 11% होना भारतीय महिलाएं पहनती हैं  | यह किसी भी संस्थान द्वारा जमा किए गए सोने से कहीं ज्यादा है | 

25.  भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी "इसरो" ने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह के क्षेत्र में अपना मंगलयान स्थापित कर दिया था  | इसमें केवल 74 मिलीयन यूएस डॉलर की लागत आई थी | 

26.  भारत की सबसे बड़ी रोड "नेशनल हाईवे 44" है जोकि वाराणसी को कन्याकुमारी से जुड़ती है | 

27. दुनिया की सबसे तेजी से उन्नति कर रहे शहरों की सूची में टॉप 10 में दो भारत के शहर है  | जिनका नाम है गाजियाबाद और फरीदाबाद

28.  डिस्कवरी चैनल पर आने वाले शो मैन वर्सेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स अपने स्कूली दिनों में भारतीय सेना को ज्वाइन करना चाहते थे | 

29.  दुनिया के ज्यादातर डाटा केबल और पेन ड्राइव यूज करने वाले लोग यूएसबी नाम से वाकिफ होंगे  | यूएसबी को भारतीय ने ही बनाया था |   यूएसबी का आविष्कार किया उसका नाम है "अजय भट्ट"

30.  दुनिया में बनने वाली सबसे ज्यादा फिल्में भारत में ही बनती हैं  | भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नाम "बॉलीवुड" है | भारत में हर राज्य में एक अलग फिल्म इंडस्ट्री है, जैसा की कोलीवूड , पॉलीवूड और टॉलीवूड | 

31.  ऑल इंडिया रेडियो (AIR) जो कि भारत में ब्रॉडकास्टिंग सर्विस देती है  | वह भारत के साथ साथ 108 देशों में 27 भाषाओं में अपने प्रोग्राम प्रसारित करती है  | भारतीय प्रसार भारती 15 विदेशी और 12 भारतीय भाषाओं में अपने प्रोग्राम संचालित करती है | 

32.  मेघालिया में स्थित "मोसिनराम" भारत का सबसे ज्यादा वर्षा से प्रभावित गांव माना जाता है  | यहां पर 1861 से रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है | 



33.  भारत में पहला देश था जहां पर डायमंड को खोदकर धरती के अंदर से निकाला जाता था  | कृष्णा जिला जोकि कृष्णा नदी पर स्थित वहां पर बहुत सी खदानों में हीरा मिला | 

34.  पूरी दुनिया में मशहूर सांप-सीढ़ी ( snake & ladder)   का खेल भारत में है , अपने अस्तित्व में आया | यह आज भी भारत का सबसे प्रसिद्ध खेल है जिसे आप घर में बैठकर अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं | 

35.  दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय भारत में ही स्थित था इसे "तक्षशिला" के नाम से जाना जाता है  | जोकि 700 ईसा पूर्व भारत में था,  इसमें 10000 के करीब विद्यार्थी पढ़ा करते थे और इस विश्वविद्यालय में 60 विषयों में दीक्षा दी जाती थी | 

36.  2500 ईसा पूर्व है भारत ने औषधि विज्ञान में महारत हासिल कर ली थी ,  जिसे आज हम "आयुर्वेद"  के नाम से जानते हैं | 

37.  दुनिया के अजूबों में से एक भारत में ही स्थित है , जिसे हम "ताजमहल" के नाम से जानते हैं  , इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनाया था | 

38.  भारतीय अविष्कारों में आज भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ है "लोहा"  जिसे हम स्टील भी कहते हैं  , इसे भारत ने 1000  ईसा पूर्व खोजा था | 

39.  दुनिया का सबसे पहला बांध सिंचाई के लिए "सौराष्ट्र" ,  भारत में ही बनाया गया था | 

40.  पूरी दुनिया में भारत दूसरा ऐसा सबसे बड़ा देश है  , जहां पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की संख्या सबसे ज्यादा है |

41.  दुनिया की एकमात्र ग्रेफाइट से बनी हुई इमारत भारत में ही मौजूद है  | यह एक मंदिर है , जोकि तमिलनाडु के तंजौर में स्थित है  | इस मंदिर का नाम "बृहदेश्वर मंदिर" है  | इसे 11 वीं सदी में बनाया गया था |

42.  दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है "वाराणसी" जिसे हम "काशी" और "बनारस" के नाम से भी जानते हैं |  यहां पर 500 ईशा पूर्व भगवान बुद्ध ने आगमन किया था |

india-in-hindi
Aarti at varanasi 


43.  "विनोद धाम" जिन्होंने पेंटीअम चिप ( Pentinum chip)  का आविष्कार किया था |  वह भारत के ही रहने वाले हैं , जो कि इंटेल कंपनी में काम करते थे |

44.  दुनिया के मात्र तीन ही देशों के पास सुपर कंप्यूटर मौजूद है जिसमें से भारत एक है | 

45. दुनिया का सबसे ऊंची जगह जहां पर लड़ाई हो सकती है वह भारत में ही मौजूद है जिसका नाम "सियाचिन ग्लेशियर" है , यह समुद्र तल से 5000 मीटर ऊंचा है | 

46.  भारत में अमेरिका की खुफिया जांच एजेंसी CIA को बिना बताए 2  बार न्यूक्लियर टेस्ट किए ,  1970 और 1990 में किए गए न्यूक्लियर टेस्ट जिसे अमेरिका ने करने से मना किया था  ,फिर भी भारत ने वह टेस्ट किए | 

47. क्रिकेट इतिहास में भी भारत ने 3 बार वर्ल्ड कप जीता है | 1983,2007 और 2011 मैं भारत ने वर्ल्ड कप जीता था | यह दुनिया के चुनिंदा क्रिकेट खेलने वाले देशों में पहले स्थान पर है | और क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ नंबर 1 टेस्ट टीम भी है |

48. भारत बिजनेस में भी आगे है | दुनिया की टॉप आईटी कंपनियों के सीईओ भारतीय ही है |  जैसा कि एडोब (Adobe) के सीईओ "शांतनु नारायण" हैं ,  एचपी  (hp) के सीईओ "राजीव गुप्ता" है  , गूगल (Google ) के सीईओ "सुंदर पिचाई" है और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ "सत्य नडेला"  है |

49. भारत  दुनिआ के सबसे युवा देशो में से एक है | यहाँ पर बसती जनसँख्या की औसतन आयु 27 वर्ष है |

50. भारत  अपनी "अतिथि देवो भव" की विचारधारा के कारण  विदेशों में बहुत प्रशिद्ध है |  दुनिया के उम्दा पर्यटन स्थल में कुछ खास भारत में भी है | जैसे की ताज महल , सुन्दर वन , जयपुर | इतिहास में भारत को सूंदर किलों का देश भी मन जाता था |


दोस्तों , ये लिस्ट बहुत लम्बी है | भारत के बारे में जानने के लिए और बहुत कुछ है |  अगर आप भारत के बारे में और जानना चाहते है तो हमें फेसबुक पेज पर फॉलो ज़रूर कर ले |  उम्मीद करता हु की आप मेरी की गयी मेहनत  को ज़ाया नहीं जाने देंगे | और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे | धन्यवाद | 

यह भी पढ़े -







About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook