क्या आप भी अपने ब्लॉग के topics को लेकर चिंता में है ? की आगे कौनसे टॉपिक के बारे में अपने reader को बताना चाहते है ? यदि आप एक tech blog चलते है तो यह बेहद जरूरी हो जाता है की आपको हर समय कुछ नया ज़रूर लिखना चाहिए |
                                             
मैं आज आपकी मदद करूंगा अपने इस आर्टिकल से - 5 best blogging ideas for tech blog | इस आर्टिकल में  बताये गए सभी डिटेल को मैंने अपने एक्सपीरियंस और अच्छे रिसर्च करके त्यार किया है | ये सभी इनफार्मेशन किसी भी तरह के bloggers चाहे वे नए हों या पुराने , सभी की मदद करेगा |

tech  blog बनाना या उसे समय-समय पर अपडेट करना हमेशा से ही एक चुनौती रहती है | क्युकी हमारे आस-पास की चीजे बहुत तेज़ी से बदलती है | उदहारण के लिए आप यह देखिये की वर्ष 2007-2008 से iPhone के आते ही नयी कम्पनीयों का बनना शुरू हो गया |

5 best blogging ideas for tech blog hindi


Spotify, Uber , Whatsapp , Instagram और तो और kindle , paytm जैसी कम्पनिया पहले नहीं थी | पर आज हम अपनी दैनिक जिंदगी में इन्हे बेहद ज़्यादा इस्तेमाल करते है | आज हमारे आस-पास हर एक ज़रूरत के लिए कोई न कोई कंपनी मजूद है जो वैसी सर्विस से |

ऐसे में यह बहुत ही ज़रूरी हो जाता है की लोगो की रूचि भी इस ओर बढ़ी है | आज के युवा टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक पढ़ना और जानना चाहते है | और ये ज़रूरी भी है , हममें  से कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता | और इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए आप यदि Tech  blog लिखते है ? तो मैं आपको 5 best blogging ideas for tech blog with bonus बताने जा रहा हूँ , जिससे आपको नए ब्लॉग टॉपिक और आईडिया के बारे में एक विस्तृत ब्यौरा मिल सके |

Web Hosting

5 Best blogging ideas for tech blogs in Hindi:

  • Tech Trends
  • Product Reviews
  • Tutorials
  • Programming Languages
  • News in Tech
  • Tech Conferences (Bonus)

1. Tech Trends  

Tech Trends के लिहाज से ब्लॉग में ट्रेंडिंग के बारे में लिखना चाहिए | आप इसके लिए गूगल ट्रेंड्स (Google Trends ) की मदद भी ले सकते है | इसके लिए आपको बस google trends सर्च इंजन में टाइप करना होगा | और पहले लिंक को विजिट करना होगा |

Tech  Trends लिखने के लिए ज़रूरी steps (How to write about Tech Trends ) 

हमारे आपपास सब कुछ बड़ी तेज़ी से बदल रहा है | ऐसे में हमें ये बेहद ज़रूरी होता है की हम हर एक बदलाव पर नज़र रखें | और ये बदलाव के बारे में Tech Trends में आसानी से जाना जा सकता है | 

Tech Trends वे आर्टिकल, पोस्ट या न्यूज़ हो सकती है , जो viral हो रही हो | और आप ये जानते है की viral होना कितना अच्छा  होता है | रातो रात हर एक news website पर trending करना | 

पर Tech Trends के बारे में ब्लॉग लिखना के लिए आपको ये जानना ज़रूरी है की हाल फिलहाल क्या चर्चा में है |  जिस भी टॉपिक पर ज्यादा चर्चा हो रही हो आप उसपर अपना ब्लॉग पोस्ट लिख सकते है | 

टॉपिक के बारे में लिखने के लिए आपको उसके बारे में पढ़ना होगा | और ये जानना होगा की आप कैसे अपने विजिटर को उस टॉपिक के बारे में सही से बता सकते है | Tech Trends लिखने आपको जल्दी  सीखना और पढ़ना होगा | 

केवल यही नहीं, आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा की आप अपने ब्लॉग पोस्ट में अपना ओपिनियन ज़रूर लिखे | की आप उस के साथ है या आपको अभी भी उस टॉपिक में कुछ कमी लग रही है | क्युकी लोग ओपिनियन पसंद करते है | 

Tech Trends  मुख्य तौर  पर इनसब टॉपिक् पर लिखा जा सकता है | 

2. Product Reviews

क्या आप जानते है, की एक tech ब्लॉग में आप सिर्फ टेक्नोलॉजी न्यूज़ के इलावा और भी बहुत कुछ लिख सकते है | जी हाँ, ऐसा संभव है | अपने tech blog में आप Product Reviews के बारे में लिख सकते है |

आज कल के समय में Product Reviews बेहद पॉपुलर होते है | लोग किसी नए product के बारे में जानना पसंद करेंगे | ऐसा इसलिए की आगे जाकर भविष्य में वे आपका Product Reviews देख उसे खरीद भी सकते है |

यदि आप एफिलिएट लिंक उस Product Reviews के साथ जोड़ दे तो आप उससे एक अछि कमाई भी कर सकते है |

Product Reviews की सबसे ख़ास बात ये है की यह होती है की आपके पास ऐसे हज़ारो प्रोडक्ट होते है, जिसका आप रिव्यु अपने ब्लॉग पर दाल सकते है |

अगर आप Product Reviews अपने tech blog पर लिखना चाहते है तो इन सब बातों का ध्यान रखें :

  • product description - specs, model number, colors और use 
  • product brand और history - Release date, fan reactions 
  • price 
  • pros /cons 
  • opinion 
  • benefits 
इस तरीके के साथ आप Product Reviews लिख सकते है | यदि आप रिव्यु लिखने के साथ साथ उसमे tables का इस्तेमाल करे तो गूगल में रैंक होने की संभावना बढ़ जाती है |

3. Tutorials 

Product Reviews की भांति ही tutorials भी एक tech blog का विशिस्ट अंग है | Tutorials में आप अपने ब्लॉग पर आने वाले विजिटर को कुछ भी सीखा सकते है | वैसे देखा जाये तो अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर विजिटर को लाने के लिए tech bloggers Tutorials का सहारा लेते है | 

Tutorials में ज़्यादातर how-to guides होते है |  ये how-to गाइड्स किसी भी टॉपिक पर हो सकते है | 

Topics जिन पर आप अपने tech blogs के लिए tutorials लिख सकते है :

  • Apps
  • Software
  • Programming languages
  • Operating System
  • Web tools
  • Features

यदि आप एप्स का Tutorials बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप एप्स की लेटेस्ट वर्जन पर ही कोई Tutorials बनाएं |  क्योंकि लेटेस्ट वर्जन में नए फीचर के साथ-साथ यूजर इंटरफेस को भी अच्छा किया जाता है |  ऐसे में वेबसाइट विजिटर को और अच्छे से आप के बनाए हुए  टुटोरिअल के बारे में समझ आता है | 

Tutorials बनाते वक्त यदि आप वीडियो,  और फोटो का इस्तेमाल करेंगे,   विजिटर को  समझने में आसानी होगी | 

 यदि आप किसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज,  वेब टूल या के बारे में tutorials बनाते हैं,  तो इस बात का ध्यान रखें की आपको हर महीने कम से कम 3 से 4 Tutorials बनाने होंगे |  जिससे कि विजिटर को हर रोज कुछ नया जानने को मिल सके | 

4. Programming languages

Programming languages के ऊपर tech blog लिखना हमेशा से ही एक अच्छा तजुर्बा रहा है | आप बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग पर विजिटर ला सकते है | यदि आप एक प्रोग्रामर है तो आपको एक और फ़ायदा है | वह यह की आप के पास Programming languages के ऊपर लिखने वाले टॉपिक की भरमार है |

आप दिन के 1-2 टॉपिक आसानी से लिख सकते है | आप टॉपिक के बारे में tutorials बना सकते है , या आप टॉप -10 , best 10 जैसे टॉपिक्स भी लिखा सकते है |

इसके इलावा आप किसी issue या bug के बारे में बता सकते है | जहा तक मैंने देखा है तो Programming languages पर लिख जाने वाले ब्लॉग बेहद short पर valuable होते है | 

Programming languages पर बनाये जाने वाले tech blog में एक और चीज ख़ास होती है की, वे blog पैसा कमाने के लिए सिर्फ google adsense पर निर्भर नहीं रहते | प्रोग्रामर अपने द्वारा नए गए कोर्स को बेच पर भी एक अच्छी धनराशि अपने ब्लॉग से जुटा लेते है |

अगर Programming languages पर अपना tech blog बना रहे हो तो आप इन languages पर blogpost लिख सकते है : 


  • HTML
  • CSS
  • JavaScript
  • Java 
  • Ruby On Rails 
  • Python
  • PHP
  • MySQL
ऊपर दिए गए टॉपिक सिर्फ शुरुआत के लिए है | पर Programming languages पर लिखे जाने वाले ब्लॉग की सूचि लम्बी है | आप किसी भी Programming language को चुन सकते है , जिसमे आप expert हो | 

Disclaimer: ऐसा ज़रूरी नहीं की आपको एक्सपर्ट होना होगा ब्लॉग लिखने के लिए | ब्लॉग्गिंग की सबसे खूबसूरत बात यह होती है की आप किसी करते हुए सीख सकते है | 

5. News in  Tech 

अपने ऐसे बहुत से ब्लॉग देखे होंगे जो टेक न्यूज़ बताते है | ये इसलिए भी ख़ास है क्युकी आज के सोशल मीडिया के ज़माने में ये News in  Tech blog आप पल में क्या घटा उसकी जानकारी कम समय में आपके सामने रख देते है | 

TheVerge, MIT  technology review इसका बेहद शानदार उदाहरण है | इंडिया में Gadgets360 भी एक ाचा विकलप है | 

News in Tech जैसा tech  blog  लिखने के लिए आपके पास एक टीम होनी चाहिए | जो हर एक टॉपिक के बारे में जल्दी लिख सके | क्युकी ऐसे ब्लॉग में आपके दिन में करीब 30 से ज्यादा पोस्ट डालने होते है | यही नहीं, आपको खुद से भी हर वक़्त तैयार रहना पड़ता है | 

यदि आप एक News in  Tech ब्लॉग शुरू कर रहे है तो इन बातो का ध्यान रखिये :  

  • आपके ब्लॉग में fake news जैसे जानकारी नहीं होनी चाहिए | आपको अपना हर एक फैक्ट सही से जांच करके लिखना होगा | 
  • आपको ब्लॉग लिखते समय इस बात का भी ध्यान रखना होगा आप trending topics  के बारे में जागरूक रहे | ब्लॉगपोस्ट डालने में देरी आपको हज़ारों विजिट्स का नुक्सान करा सकती है | 
  • यदि आप न्यूज़ ब्लॉग में 3000 शब्द के पोस्ट लिखेंगे तो आप ज्यादा पोस्ट नहीं डाल सकते है | लम्बे पोस्ट लिखने से बचें |  

6. Tech Conferences (Bonus)

एक ब्लॉक में हाल-फिलहाल जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वे टॉपिक है Tech Conferences |  ऐसा इसलिए भी है क्योंकि technology  इंडस्ट्री में अपना बेहद ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले  लोग, कंपनियां और सहायक कंपनियां  Conferences  पर अपने आने वाले नए प्रोडक्ट  पर चर्चा करती हैं |

ऐसे में वह नए  ब्लॉगर,  न्यूज एडिटर  और बाकी टेक कंपनियों को यह संदेश देती है कि वह आने वाले समय में किस तरह की तकनीक पर काम करेगी |  कई कंपनी आपने प्रोडक्ट के प्रोटोटाइप मॉडल भी Tech Conferences  के जरिए लॉन्च करती है,  जिससे कि लोगों के बीच  अपने प्रोडक्ट को लेकर ज्यादा उत्साह बनाएं |

किसी प्रोडक्ट की सक्सेस Tech Conferences  के जरिए ही पता लगाई जा सकती है |  यहां पर आप अपनी इंडस्ट्री के लोगों से सीधा जुड़कर  अपने प्रोडक्ट,   या  सर्विस के बारे में  यह जान पाएंगे कि आने वाले समय में उसमें क्या चीजें सुधारी जा सकती हैं |

ऐसे में Tech Conferences  मैं आपने क्या देखा,  यह अपने विजिटर को बताना अच्छा तरीका है,  कि आप अपना एक्सपीरियंस दूसरों के साथ शेयर कर सकें |  साथ ही आप Conferences में होने वाले इंटरव्यू के बारे में भी अपने विजिटर को बता सकते है |

ये एक अच्छा तरीका हो सकता है अपने ब्लॉग को पढ़ने वाले लोगो को कुछ नया सीखने का | साथ में आप ये भी जान सकते है की इस तरह के live एक्सपीरियंस को साँझा करने से आपके विजिटर को आपके ब्लॉग के बारे में एक अच्छी राय बनेगी | और अच्छी वैल्यू देने की वजह से वे बार बार आपके ब्लॉग पर आएंगे | 

Editor's Pick: Archives

निष्कर्ष :

अब आप ये जान गए होंगे की यदि आप एक Tech Blog बना रहे है तो आप को किस तरह के पोस्ट अपने ब्लॉग के लिए लिखने चाहिए | मैंने आपको अपने स आर्टिकल द्वारा ये तो बता दिया की आप किस तरह के पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखे | पर अब सिर्फ एक चीज रहती है जो मई इस आर्टिकल में अब तक नहीं बताया पाया | 

वह है "consistency" | जी हाँ, आप चाहे अपने ब्लॉग पर कुछ भी लिखे | यदि आप अपने ब्लॉग को रेगुलर अपडेट नहीं करेंगे , तो आप अच्छा ट्रैफिक अपने ब्लॉग पर नहीं ला पाएंगे |  मैं आपको ये सलाह देता हूँ , की आपको अपने ब्लॉग को रेगुलर अपडेट करना चाहिए | यदि आप रेगुलर नहीं कर पा रहे हो तो हफ्ते में 1 बार अपडेट ज़रूर करे | 

अगर आप अपने ब्लॉग में अपने विजिटर के लिए समय पर अच्छी जानकारी डालेंगे, तो वे एक अच्छी कम्युनिटी बना लेंगे | जिससे की अंत में आपको ही फ़ायदा होगा | 

अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा , तो आप इसे अपने दोस्तों को फेसबुक, व्हाट्सएप्प और ट्विटर आप शेयर करके मेरा हौसला अफ़ज़ाई कर सकते है | धन्यवाद् |

यह भी पढ़ें - 





About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook