Domain ट्रेडिंग से जुड़े करियर को Domain Investor कहा जाता है | जो डोमेन नाम खरीदने और बेचने का काम करते है | इसे ही वो लोग अपनी कमाई निकालते है | वैसे देखा जाये तो Domain Name ट्रेडिंग फायदे का सौदा भी है |
आप फेसबुक के बारे में जानते ही होंगे | जब फेसबुक पहले इस्तेमाल करते थे तो fb.com से भी फेसबुक का लॉगिन पेज खुल जाता था | कहने का मतलब है की फेसबुक यूजर उस डोमेन नाम से ऑफिसियल फेसबुक वेबसाइट पर redirect हो जाया करते थे |
बाद में जाकर, फेसबुक में fb डॉट कॉम को $8 मिलियन डॉलर में जा कर खरीदा था | अगर आप डोमेन ही हिस्ट्री देखेंगे, तो आपको डोमेन ट्रेडिंग के ऐसे बहुत से उदहारण मिल जायेंगे | हालिया उदहारण VOICE.com का है, जिसकी सबसे बड़ी बोली लगी है |
होता क्या है की Domain Buyers (domain investors) डोमेन खरीदने से पहले काफी रिसर्च करते है | और domain trends को देखते हुए ही Domain Name खरीदते है | क्युकी Domain Trends में खरीदे हुए डोमेन name के अच्छे दाम पर बिकने के अवसर ज़्यादा होते है |
Domain Name Trends कैसे जाने?
जो लोग डोमेन नेम को ट्रेडिंग के लिए खरीदते है, वो जानते है की उन्हें कैसे डोमेन खरीदने चाहिए | Domain Name खरीदने से पहले डोमेन ट्रेंड्स देखने चाहिए | Domain trading से जुड़ी खबरों को भी पढ़ते रहना चाहिए |
यदि आप डोमेन से जुड़ी खबरों से अवगत होना चाहते है तो ये 3 वेबसाइट आपके लिए सौगात है |
- DNJOURNAL - https://www.dnjournal.com/
- Domain Name Wire - https://domainnamewire.com/
- Domain Incite - http://domainincite.com/
ये सभी वेबसाइट पर Domain Business से जुड़ी सभी खबरें आप आसानी से जान सकते है | साथ में डोमेन से जुड़े नए ट्रेंड्स के बारे में भी आपको पता लग जायेगा |
Also Check: 50% Discount on .com/.net Domain 2020
Domain Name Top Trends List 2020:
देखा जाये तो Domain Name trends को आसानी से समझा जा सकता है | आपने Prefix और Suffic के बारे में तो बचपन में पढ़ा ही होगा |
इन Prefix और Suffic को अलग अलग कीवर्ड से जोड़कर आप ट्रेंडिंग डोमेन नेम हासिल कर सकते है | और बाद में इसे अच्छे दाम पर बेच भी सकते है |
Popular Prefix domain Name list :
- via+
- my+
- the+
- go+
- i+
- pro+
- we+
- best+
Popular Suffix Domain Name list:
- +ify
- +zon
- +ly
- +gram
- +hub
- +lism (ex: minimalism)
- +list (ex: mentalist)
- +flix
How to find Domain Name Trends in Hindi
चलिए मैंने ये तो बता दिया की Domain Name Trends क्या होते है ? कैसा आप इन पॉपुलर Domain Name ट्रेंड्स को अपनी समझदारी से चुने | पर एक बात जो Domain Name Trends में हमेशा देखि जाती है वो ये की आपको समय के साथ चलना चाहिए |
जैसी की 2017 -2018 में cryptocurrency के बारे में बहुत हाइप बना था, तो उस समय लोग crypto से शुरू होने वाले डोमेन खरीद रहे थे | वही 2019 में artificial intelligence या डॉट ai extension वाले डोमेन की बिक्री बढ़ गयी थी |
एक डोमेन इन्वेस्टर को इस तरह के Domain Name trends पर ख़ास ध्यान रखना चाहिए |
Conclusion:
यदि आप भी एक डोमेन इन्वेस्टर बनना चाहते है, तो आपको डोमेन ट्रेंड्स में ख़ास रूचि रखनी चाहिए | साथ ही आपको डोमेन बिज़नेस से जुड़ी नयी खबर भी पढ़ते रहना चाहिए |
और यदि आप एक ब्लॉगर है, या स्टूडेंट है जो डोमेन नाम के बारे में साड़ी जानकारी पाना चाहते है, तो आपको हमारे domain Name Guide इन हिंदी को ज़रूर पढ़ना चाहिए |