डोमेन नाम के बारे में तो आप ये जान ही गए होंगे की ये किसी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए कितना ज़रूरी है? पिछले पोस्ट में मैंने आपको ये बताया था की Domain Buyers कौन होते है और इनमें फर्क कैसे करते है | यदि आप नहीं जानते तो आपको पोस्ट ज़रूर पढ़ना चाहिए |
पर डोमेन के इतिहास पर आज हम नज़र डालेंगे | यदि आपने पहले कभी Domain name खरीदा होगा, या खरीदने की कोशिश की होगी , तो आपने ICANN fees ज़रूरी pay की होगी | ICANN डोमेन नाम की रीढ़ की हड्डी है |
आज मैं आपको ICANN के बारे में कुछ बेहतरीन तथ्य बताऊंगा, जो शायद ही आप जानते होंगे |
ICANN का full-form क्या है?
ICANN का full-form है - Internet Corporation for Assigned Names and Numbers | जैसा की नाम से ही ये मालूम पड़ता है की ICANN डोमेन नाम को मैनेज करता है |
आप इंटरनेट पर कहीं से भी Domain name खरीदते है, ICANN की तरफ से ही वो डोमेन आपके नाम या आपके बिज़नेस के नाम से रजिस्टर किया जाता है |
और इस रजिस्टर करने की कुछ फीस होती है, ICANN Fees or taxes के नाम से होस्टिंग कंपनियां आपसे ले लेती है | आमूमन ये फीस $2.5 होती है, सभी TLD डोमेन के लिए | पर नए डोमेन के लिए इसे कम भी कर दिया जाता है |
ICANN के बारे में ये बातें जानना बेहद ज़रूरी है |
- ICANN की स्थापना Jon Postel ने की | जब वह यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफ़ोर्निया में काम करते थे, तब उन्होंने सन 1998 में IANA से ICANN को कॉन्ट्रक्ट दिया | बाद में ICANN मुख्य रूप से domain name और DNS को सँभालने लगी |
- ICANN बाद में भी अमेरिका गवर्नमेंट के अध्यक्ष्ता से निकल गयी | और न केवल डॉट कॉम, और भी बहुत से डोमेन एक्सटेंशन के मार्किट में एक अच्छे व्यवसाय के लिए बेचने भी लगी |
- ICANN एक नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाईजेशन है, जो अब डोमेन के नए मानक बनाती है, और उसकी देख-रेख करती है |
- आज के दौर में ICANN के 30 से ज़्यादा देशों में 300 से ज़्यादा एम्प्लॉई है |
- इसका साल का बजट $100 मिलियन का है, जो की डोमेन बेचने पर ICANN Fees और टैक्स के तौर पर आता है |
- ICANN ही एक ऐसी संस्था है, जिसने 2000 से 2003 के बीच में टॉप लेवल डोमेन के कई नए एक्सटेंशन मार्किट में लाये |
- ICANN डोमेन के लिए IP address अलॉट करने से लेकर renew करने का भी काम को देखरेख करता है |
पर ICANN डोमेन के लिए नयी पालिसी नहीं बनाता | आपको ये बात जान कर हैरानी हुई है | जब ये शुरू हुआ था, केवल उसी समय ये अमेरिकी सरकार के अंडर काम करता था | बाद में इसे, एक अलग संस्था के रूप में इंटरनेट के नव-निर्माण के रूप में नॉन-प्रॉफिट संस्था में बदल दिया गया था |
ICANN कोई भी नयी पालिसी नहीं बनाता | जबकि ग्लोबल इंटरनेट कम्युनिटी के सुझाव पर बनने वाली नयी पालिसी को लागू कर, और उसकी मैनेजमेंट करता है |
अब तो आप ICANN के बारे में कितना कुछ जान गए है | अगर आप ब्लॉगर है , या आप ब्लॉगर बनना चाहते है? तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही काम आएगी |
वही यदि आप Domain Buyers या डोमेन खरीदने से जुडी कोई भी जानकारी पाना चाहते है?
तो हमारे Best Domain Guide in Hindi पर जा कर डोमेन से जुड़ी सारी जानकारी को डिटेल में पढ़ सकते है |
ये जानकरी शुरूआती ब्लॉगर से लेकर उन सभी लोगों को मदद करेगी, जो इंटरनेट से पैसे कमाना चाहते है |