brandable-domain-name-kya-hai-benefits-hindi


आपने ऑनलाइन बहुत से डोमेन चेक किये होंगे | क्या आपको कोई फर्क दिखा डोमेन नाम में ? सभी कंपनी के या फिर ऐसे कहें की ब्रांड के डोमेन नेम "Brandable Domain Name" है | 

जैसा की उदाहरण के रूप में देखिये GoDaddy.com | आप इंटरनेट पर काफी समय गुज़ारते है | आपने इसके बारे में सुना हो होगा | यह कंपनी डोमेन, होस्टिंग और डेवलपमेंट सर्विस देती है | 

पर इन्होने शुरुआत डोमेन नेम बेचने से की थी | ज़रा ये बताइये इनके डोमेन GoDaddy.com में कही domain शब्द लिखा हुआ आया क्या ? 

जो डोमेन अपनी कंपनी, ब्रांड और बिज़नेस के नाम में नहीं आते, या उनके बिज़नेस और प्रोडक्ट के बारे में सीधा डोमेन नेम में नहीं बताते , इस तरह के नाम को "Brandable Domain Name" कहा जाता है | 

ऐसा नहीं की ये यही तक सिमित है | आपको इस तरह के "Brandable Domain Name" के और भी कई उदाहरण मिलेंगे | ये देखिये | 


List of 10 "Brandable Domain Name" 

  • Apple.com
  • Amazon.com
  • Tesla.com
  • Godaddy.com
  • Hotstar.com
  • Kindle.com
  • Anchor.com
  • Blend.com
  • Medium.com
  • Google.com

Brandable Domain Name के और भी बहुत से examples है जो आपको इंटरनेट पर देखने को मिल जायेंगे  | पर दिए गए examples में एक बात common है | 

जैसे Apple कंपनी कंप्यूटर बनाती है, जिसका सेब बेचने से कोई लेना-देना नहीं है | पर फिर भी नाम एप्पल है | वही Amazon कंपनी एक नदी के नाम पर है, पर सामान बेचती है | 

Google का बिज़नेस विज्ञापन दिखाने से जुड़ा है, पर कंपनी के नाम में कोई Advertise शब्द नहीं आया | इस तरह आप भी अपने ब्रांड या बिज़नेस  का नाम Brandable Domain Name ही चुने | 


Brandable Domain Name के क्या benefits है?

Brandable Domain Name का सबसे बड़ा फ़ायदा ये है की यदि भविष्य में आपका बिज़नेस, बिज़नेस मॉडल या सर्विस बदलती है, तो आप अपने इसी नाम पर बिज़नेस चला सकते है | 

जैसा की Amazon ने किया | शुरुआत में अमेज़न किताबे बेचती थी, 1998 में, जब ये शुरू हुई थी | पर ज़रा देखिये यदि अमेज़न उस समय books.com डोमेन लेकर शुरुआत करती तो उसका बिज़नेस केवल किताबो तक ही सिमित रह जाता | 

अन्य फ़ायदा यह है की Brandable Domain Name बिज़नेस, ब्रांड या कंपनी को एक अलग पहचान देते है | जैसा की Hotstar.com के मामले में है | Hotstar एक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है, Star plus चैनल का | 

पर आपको क्या starplus के ही सीरियल के इलावा दूसरे ब्रांड्स के भी पॉपुलर शो स्ट्रीम करने को मिलते है | यदि कंपनी StarPlusShow.com डोमेन लेती तो उनका बिज़नेस वही पहचान वही तक सिमित रह जाती | ये है कई अच्छे फायदे  Brandable Domain Name लेने के | 

Conclusion:

ऐसा नहीं है की Brandable Domain Name लेने से ही आपका बिज़नेस चलेगा | आप किसी भी तरह का डोमेन लेकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है | 

मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूँ की Brandable Domain Name लेने से आप बिज़नेस को नए दिशा में ले जाने के लिए तैआर होंगे | 






About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook