हर इंसान अपने दिन की शुरुआत एक प्यारी मुस्कान के साथ करना चाहता है | और ये सही भी है | आप अपने ज़िन्दगी के लक्ष्य पर बिलकुल ईमानदारी से काम कर रहे है, और आपको उसका फल न मिले, तो कभी-कभी आप मायूस हो जाते है |
आपने कोई फैसला लिया, और वो आपने लिए सही नहीं साबित हुआ तब भी आपको दुःख होता है | ये छोटी चीजें आपके मूड को खराब कर देती है |
और आपको ऐसा लगता है की "क्या पता आज का दिन ही अच्छा नहीं होगा |"
पर क्या आप जानते है? आप अपने खराब दिन को भी अपने अच्छे विचारों के ज़रिए एक अच्छे दिन में बदल सकते है | आपको छोटे मगर कुछ कमाल के प्रयास करने होंगे | मैं आपको ये बेहद सरल भाषा में बताऊंगा |
यदि आप अपने ख़राब दिन को अच्छे दिन में बदलना चाहते है? तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा |
1. "क्या यह वास्तव में मायने रखता है?" सवाल पूछे |
जब भीं आपके लिए चीजे आपके हक़ में न हो , तो सबसे पहले आपको सयम रखना होगा | ऐसा इसलिए है क्युकी यदि आप गलत हुई चीजों पर अपना ध्यान ज़्यादा डालेंगे?
तो वे आपको और परेशान करेंगी | चिल्लाना बंद करें और अपना ध्यान किसी और अच्छी चीज पर डाले |
आप खुद से ये सवाल भी बार-बार पूछ सकते है "क्या यह वास्तव में मायने रखता है?" ऐसा करने से आपका ध्यान फालतू के चीजों से हटकर काम की चीजों पर जायेगा |
2. गहरी साँस लें और ध्यान लगाएं |
10 लम्बी गहरी सांसे लें और आंख बंद करके धयान लगाए | 10 बार गहरी सांसें लेना आपके दिमाग को कुछ देर के लिए आराम देने के लिए काफी है |
आप दिन में 10 से 20 मिन्ट के लिए ध्यान कर सकते है | इससे आपके दिमाग में हार्मोन रिलीज़ होते है | जिसे हम डोपामाइन के नाम से जानते है |
जब आप गहरी सांसें ले कर, अपने दिमाग को ज़्यादा ऑक्सीजन देते है, आपके दिमाग को आराम मिलता है | मुझे खुद भी मैडिटेशन करने से मदद मिली है | और आज कल के दिन चर्या, जहाँ प्रेशर में काम करना आम है, वहां मैडिटेशन किसी वरदान से कम नहीं |
यदि आप मेडिटेशन के बारे में गहराई में सीखना चाहते है, तो स्वामी विवेकानंद की "Meditation and Its Methods" से शुरुआत कर सकते है |
3. हल्का व्यायाम करें |
यदि आप होने दिन को अच्छे दिन में बदलना चाहते है तो व्यायाम करें | मैं आपसे अपना अनुभव साँझा करता हूँ | जब भी मेरा दिन मेरे प्लान के हिसाब से नहीं जाता, तो शाम को मैं सैर पर जाता हूँ | जिससे की मुझे घुटन न मह्सूस हो और न ही मैं सुस्त महसूस करूं |
आप वेट ट्रेनिंग, स्विमिंग, स्प्रिंट रनिंग, और योग भी कर सकते है | हल्का व्यायाम करने से आपके शरीर में नयी जान आ जाएगी | ये शरीर में मजूद स्ट्रेस हार्मोन को भी खत्म कर देता है |
यदि आप बाहर जाने के लिए समय नहीं निकल पाते? तो आप अपने घर में ही gym के लिए Dumbells, और yoga mat खरीद कर exercise करना शुरू करे |
4. अपने आस पास का माहोल और दिनचर्या बदले |
कई बार हम एक ही समस्या पर बार-बार अटक जाते है | एक ही प्रॉब्लम को बार-बार याद करने से आप उसमे और फंस जाते है | कई बार ये मुश्किल आपके आस पास ले वातावरण से जुडी होती है |
जैसा की आपकी फॅमिली, आपके मुहल्ले और आपकी दिनचर्या इससे जुडी होती है | अपने खराब दिन को अच्छे दिन में बदलने के लिए हमेशा आपको इससे जूझने की ज़रूरत नहीं |
आप माहोल और दिनचर्या बदल कर देखिये | किसी जगह घूमने जाइये | किसी दूसरे शहर, किसी रिश्तेदार के पास | बस एक बात का ध्यान रखें, की आपकी उनसे अच्छी बनती हो |
5. अपने पसंदीदा इंसान से बात कीजिये |
ये मैंने काफी बार किया है | अरे भाई स्मार्टफोन होते ही इस लिए है | आसान भाषा में बोलू तो कई बार आपके बेस्ट फ्रेंड आप फोन लगाओ और वो आपको कमाल के आईडिया देंगे | वो आईडिया तो पुरे करने किसी के लिए भी आसान नहीं है |
पर फिर भी आपका ध्यान हटाने के लिए अच्छे होते है | कुछ समय के लिए ही सही, पर आप खुद के लिए अच्छा महसूस करते है | तो अगर आप अपना दिन अच्छा बनाना चाहते है?
तो आपको अपने मेंटर, घर के किसी बड़े भाई-बहन से, बेस्ट फ्रेंड या वो इंसान जो आपका हम-उम्र हो, उससे बात करनी चाहिए |
Editor's Pick: Archives
निष्कर्ष:
आप खुद के लिए बुरे से बुरे दिन को एक अच्छे विचार से बदल कर, अच्छे दिन में बदल सकते है | इसके लिए आपको अपने दिमाग को एक नयी दिशा देनी होगी |
जितना ज्यादा आप अपने बारे से अछा और सही सोचेंगे, आपका दिन भी उसी तरह गुज़रेगा |
आप अपने दिमाग में नए आईडिया ला सकते है? क्या आप जानते है, कैसे?
आप दिन में कम से कम 20 मिंट किताबें पढ़ना शुरू कीजिये | ऐसा करने से आप नए आईडिया को अपने विचार में डालेंगे | यदि आप किताब नहीं खरीद सकते, तो इंटरनेट पर ऐसी बहुत वेबसाइट है, जो किताब और Audiobook free में उपलब्ध कराती है |
मैं खुद भी Amazon Audible को इस्तेमाल करता हूँ | क्युकी यहाँ पर हर महीने कुछ बेहतरीन ऑडियो किताबें पब्लिश की जाती है | आप भी ऊपर दिए लिंक पर 30 दिन के लिए इन्हें मुफ्त में सुन सकते है |