हम एक नए साल 2022 में प्रवेश कर चुके है | पिछले साल 2021 में भी काफी कुछ सिखने को मिला | मैं अपना यह पोस्ट इसलिए पब्लिश कर रहा हूँ, ताकि आपको बता सकूँ की क्या कुछ घटित हुआ, बीते साल |
जैसा की आप जानते है, की मैंने यह ब्लॉग 2018 से शुरू किया हुआ है, पर अभी तक कुछ ख़ास यहां पर पब्लिश नहीं किया है | पिछले साल, 2021 में मेरा यह प्लान था, की, मैं कुछ नयी पोस्ट पब्लिश करू |
अफ़सोस की बात यह, कि मैं इसे सुचारु रूप से सफल नहीं हो पाया | पर मैंने अपनी एक और योजना को कुछ हद तक ज़रूर पूरा किया | धैर्य रखिये सब कुछ बताऊंगा |
2021 में हासिल की गयी सफलता
- पिछले साल मैंने खुद के एक साइड हसल (Side Hustle) को मॉनिटीज़ किया | मैंने 2017 से कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर था | कुछ इक्का-दुक्का प्रोजेक्ट, के इलावा, मेरे पर ज़्यादा काम नहीं था | 2020 से ही मैंने Upwork पर अकाउंट बना, सही ढंग से काम करना शुरू किया था | और लगभग 6-7 महीने के अंतराल में मुझे Upwork से अपना पहला क्लाइंट मिले |
- यही नहीं दोस्तों, इस साल 3-4 नए क्लाइंट्स और प्रोजेक्ट पर मैंने काम किया और काफी कुछ सीखा | Upwork से एक रेगुलर इनकम मैंने कमाई | हालांकि की ज़्यादा नहीं है (70,000 के आस-पास) पर कुछ न से, थोड़ा ही सही | याद रहे, शुरुआत हमेशा छोटी ही होती है |
- दूसरा, मैंने इस साल वर्डप्रेस में वेबसाइट, ईकॉमर्स और पेमेंट जैसे कमाल के फीचर लगाना सीखा | आपकी नॉलेज को लगातार अपडेट करना ज़रूरी है | भविष्य में आप को Whatyouremind ब्लॉग के भी ईकॉमर्स प्रोडक्ट देखने को मिल सकते है |
- तीसरा, जो मैं 2018 से ही करने की कोशिश कर रहा था, वह था Whatyouremind Lite ऐप्प | हालांकि ये नाम एंड्राइड ऐप्प बनाने के रखा गया, पर मुझे खुशी है, की 2021 में मैं इस में सफल रहा | इस ऐप्प को बनाने की इच्छा करीब 3 साल से थी, परंतु डेवलपर न मिलने, बजट न होने और समय के चलते ये मुमकिन नहीं हो पा रहा था, जो की इस साल पूरा हो गया |
क्या आप भी किसी चीज के लिए इतना समय इंतज़ार कर सकते है? यह ज़रूरी नहीं की हर एक व्यक्ति को सफलता रातों-रात मिले जाये, या मेरी तरह इतना समय लगे | पर यदि आप निरंतर प्रयास करते है, तो ज़रूर आप एक अच्छा मुकाम हासिल कर ले |
2022, यह साल कैसा रहेगा? सुबह जल्दी उठने की आदत बनेगी या नहीं? क्या साइड हसल को एक अच्छे बिज़नेस में बदल सकेंगे? भारत के मशहूर ब्लॉगर की लिस्ट में क्या मेरा नाम होगा?
मैं भी ये सब नहीं जनता | पर "कर्म कर, फल की इच्छा न कर" के सिद्धन्त पर चलने से मुझे या आपको किसी ने नहीं रोका |
तो क्यों न, जो हमारे हाथ में है ( कर्म करना ) उसे ही अपना मूल मानकर हम आगे बढ़ा जाये | आने वाले कल में कई संभावनाएं छुपी हुई है, उन्हें खोजा जाये |