अगर आप ऑफिस, कॉलेज या स्कूल में कई लोगों के बीच कभी घिरे होंगे, तो आप अच्छे इम्प्रेशन का महत्त्व जानते होंगे |

एक अच्छा इम्प्रेशन आपको लोगों की नज़रों में हीरो बना देता है | यही बात ऑनलाइन जगत में भी कारगर है |

एक ही तस्वीर को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर यूज़ करना, कमाल का आईडिया है | पर यदि आप सोशल मीडिया क्रिएटर है, तो आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि आपकी वह तस्वीर प्रोफेशनल भी हो |

याद रखिये एक अच्छी ब्रांड बनने की ओर पहला कदम है, एक अच्छी प्रोफाइल पिक्चर | पर आपको यह नहीं पता की कैसी प्रोफाइल पिक्चर आपके लोए उपयुक्त है?

profile-picture-tips-for-creators


आप प्रोफाइल पिक्चर लगते समय इन 5 बातों का ध्यान रख सकते है |


#1 अपने चेहरा दिखाए |

एक क्रिएटर होने का मतलब है, आपको लोग जाने | अपनी पहचान बनाने के लिए आपको चेहरा दिखने की ज़रूरत पड़ेगी | इस बात को ध्यान में रखते हुए, सही पिक्चर फ्रेम और लाइट के साथ अपने चेहरे की तस्वीर क्लिक करें |


#2 एक बड़ी Smile रखिये |

बॉडी लैंग्वेज आपके कॉन्फिडेंस को दर्शाती है | पर प्रोफेशनल फ़ोटो सिर्फ चेहरे तक ही सीमित होती है | इसलिए मुस्कुराने से आप अपने चेहरे में एक और एक्सप्रेशन जोड़ सकते है | इससे आपका चेहरा भी आकर्षक बन जायेगा |


#3 Headshot का इस्तेमाल करें |

सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर मूल रूप से छोटे आकार के होते है, बेहद कम पिक्सेल के | इसलिए इस बात का ध्यान रखिये की आपका चेहरा बड़ा दिखाई दे | आप headshot का इस्तेमाल कर अपनी आखें, नाक और होंठ दिखा सकते है | कैमरा में सामने की तरफ तस्वीर क्लिक करें |


#4 Background साफ़ रखिए |

प्रोफेशनल प्रोफाइल पिक्चर में देखने वाले का ध्यान आपने चेहरे पर पड़े, न की बैकग्राउंड में रखी किसी चीज पर | इस बात आप ध्यान रखें की आपका बैकग्राउंड सिम्पल और साफ़ होना चाहिए | आप PFPmaker का इस्तेमाल करके इसे बड़े आसानी से कर सकते है |


#5 अच्छे Color से होगी सफलता |

रंगों का महत्त्व आप जानते होंगे | प्रोफेशनल पिक्चर में आप अपने कपड़े, बैकग्राउंड और ग्रेडिंग की सहायता से अपनी तस्वीर में रंग जोड़ सकते है | लाल रंग पैशन के लिए, हरा रंग ग्रोथ के लिए और पीला रंग क्रिएटिविटी के लिए जोड़े |


यदि आपको आर्टिकल पसंद आया या आपका कोई सुझाव है, तो हमसे सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करिये |

लिंक ये हैं 👉 👉 👉 Linkedin | Instagram





About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook